संदेश

अक्तूबर, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चीनी दीवाली

वर्षों से हम सब दीपावली के दिन चीनी दीवाली ही तो मनाते आये है। मिट्टी से बने हुए तेल और घी के दीपकों की जगह बाहर देशों से आयी हुयी झालरों ने ले ली है। जिसने गरीब कुम्हारों का तो जैसे दीवाली मनाने का हक ही छीन लिया हो जिनके बनाये हुए दीयों से कभी दूसरों के घर रोशन हुआ करते थे। हमनें तो दीयों की जगह विद्युत झालरों को दे दी पर वो कुम्हार इतना धन कहा से लाये कि अपनी दीवाली मना सके। पिछले कई वर्षों से चीन भारत देश में अपना हर प्रकार का माल निर्यात करता आया है। चीन इस तरह भारतवर्ष के उद्योगों को बहुत क्षति पहुंचा रहा है। आज तो कोई भी भारतीय त्यौहार बिना चीनी माल के मनाया ही नहीं जाता फिर चाहे वो दीवाली की झालरें और पटाखें हो या फिर होली के रंग। लोग चीनी माल को सस्ते होने की वजह से उपयोग में लाते है। बात सच भी है हर कोई कम पैसो में खरीदारी करना चाहता है। लेकिन अगर इस बात पर गहन विचार किया जाये और बातों पर अमल किया जाये तो उतने ही पैसो में हमारे देश में भी वही सामान बनाया जा सकता है। बस इन सब के लिए सभी भारतवासियों को दूसरे देशों के निर्यातित माल को खरीदना बंद करना होगा और अपने देश में बनी